घोड़ासहन पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत युवक सकुशल बरामद, फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
चम्पारण टुडे/ सिकरहना/ पूर्वी चम्पारण घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण): घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गोवरिया टोला निवासी एक महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पुत्र साहेब कुमार का अपहरण कर उनसे एक लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। शिकायत के आधार पर घोड़ासहन थाना में कांड संख्या 289/26 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी अनुसंधान एवं गहन जांच के दौरान यह सामने आया कि मोबाइल छीनने के आरोप को लेकर अवधेश गुप्ता गैंग के सदस्यों ने साहेब कुमार का अपहरण कर उनके परिजनों से फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत साहेब कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है— 1. चन्द्रकिशोर प्रसाद, पिता– मामीला महतो, निवासी– भवनारी, थाना– आदापुर। 2. कमलेश कुमार, पिता– रामचंद्र दास, निवासी– घोड़ासहन, थाना– घोड़ासहन। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त वाहन** तथा दो चाकू भी बरामद किए हैं। घोड़ासहन पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)