घोड़ासहन : विशेष समकालिक अभियान में 9 अभियुक्त गिरफ्तार
घोड़ासहन थाना पुलिस ने विशेष समकालिक अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित, इश्तहार एवं गैर-जमानती वारंटी समेत शराब सेवन के आरोपियों को मिलाकर कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण) : घोड़ासहन थाना की पुलिस ने विशेष समकालिक अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित एवं वारंटी समेत कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, घोड़ासहन थाना कांड संख्या 359/14, दिनांक 07 सितंबर 2014, धारा 413/414/34 भा.दं.वि. के अभियुक्त विजय जायसवाल, पिता स्व. रामजी साह, निवासी लैन बसवरिया को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, इश्तहार के अभियुक्त भजन देवान, पिता मुस्तफा देवान, निवासी पकही टोला तथा विदेशी राय, पिता स्व. परीक्षण राय, निवासी बरवा टोला कसवा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर लाल बहादुर महतो, पिता फगुनी महतो, नागेन्द्र राम, पिता महादेव राम तथा रुदल राम, पिता सूरज राम, तीनों निवासी मधुबनी, थाना घोड़ासहन, को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, शराब सेवन के आरोप में आजाद हुसैन, पिता अख्तर मियां, मुमताज आलम, पिता फिदा मियां तथा मो. भट्टू अंसारी, पिता जुबेर अंसारी, तीनों निवासी घोड़ासहन, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चंपारण को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
घोड़ासहन थाना पुलिस ने बताया कि विशेष समकालिक अभियान के दौरान कुल 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। सभी को विधि सम्मत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)