रामगढ़वा : लूटकांड की महिला मास्टरमाइंड जेवर के साथ हुई गिरफ्तार
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। स्थानीय थाना कांड संख्या 235/26 दिनांक 14/ 05 /026, धारा 310 ( 2) बी.एन.एस में आवेदक के साथ दिनांक 11/05/026 को ग्राम भाटिया स्थित पुलिया के पास अज्ञात अभियुक्तों के द्वारा वादी से 1 किलो चांदी एवं 20 ग्राम सोना का सामान लूटपाट करने एवं रामगढ़वा थाना कांड संख्या-237/ 26 दिनांक-16 /05/ 2026, धारा 309 (4) बीएस में आवेदक के साथ थाना क्षेत्र के बेला जाने वाली सड़क में ट्रांसफार्मर के पास अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी का उनके मोटरसाइकिल की डिक्की में मोटरसाइकिल रोक कर हथियार का भय दिखाकर उनके मोटरसाइकिल की डिक्की में रखें 600 ग्राम चांदी, 4 ग्राम सोना तथा इनका बाइक लूट लिया गया। जांच के बाद लूट कांड करने वाले गिरोह के एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के पकही गांव निवासी शेख सलाउद्दीन की 30 वर्षीय पत्नी अफसाना खातून के रूप में हुई है। सामग्री बरामदगी - 1.पायल एक जोड़ा चांदी जैसा, वजन-47 ग्राम, 2.पायल एक जोड़ा चांदी जैसा वजन 68 ग्राम, 3.पायल एक जोड़ा चांदी जैसा वजन-43 ग्राम, 4.टेक्नोस्कार्क कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल उक्त छापामारी दल में रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, अंचल पुलिस निरीक्षक अनुज पाण्डेय, रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, दारोगा सुमित कुमार, पुअनि मनीष कुमार,पुअनि रेणु कुमारी तथा पुअनि प्रिया कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)