आदापुर थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान, 7 गिरफ्तार, नेपाली शराब बरामद, वाहन जब्त

पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के तहत.........

May 25, 2026 - 13:01
0 6
आदापुर थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान, 7 गिरफ्तार, नेपाली शराब बरामद, वाहन जब्त

पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 30 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है, साथ ही दो टोटो (ई-रिक्शा) वाहनों को भी जब्त किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधिनियम (Excise Act) की धारा 30(a) के तहत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में –

  • जितेंद्र राम (40 वर्ष), पिता – स्वर्गीय पुनीत राम
  • अजय कुमार (28 वर्ष), पिता – स्वर्गीय रामनिवास महतो
  • संजीव शर्मा (36 वर्ष), पिता – स्वर्गीय विंदा शर्मा
  • मेघनाथ पासवान (20 वर्ष), पिता – बिल्टू पासवान
  • संदीप कुमार (34 वर्ष), पिता – विजय दूबे

बताया गया है कि सभी आरोपी आदापुर थाना क्षेत्र, जिला पूर्वी चंपारण के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 30 बोतल नेपाली ‘कस्तूरी’ शराब बरामद की। साथ ही शराब तस्करी में उपयोग किए जा रहे दो टोटो वाहनों को जब्त कर लिया गया।

इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत नवल सहनी, पिता – स्वर्गीय दुर्गा सहनी, को गिरफ्तार किया गया।

वहीं POCSO (पॉक्सो) एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने रमाकांत भगत, पिता – ललन भगत, निवासी – श्यामपुर, को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर रोक और लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User