तुरकौलिया:-- तुरहा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पर हुआ हमला
तुरकौलिया:--थाना क्षेत्र के ब्रह्म टोला निवासी प्रदेश तुरहा संघ के अध्यक्ष भोला साह तुरहा पर मंगलवार की देर शाम कुछ लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया।जिसमे वे और उनके पुत्र दोनों घायल हो गए ।इसको लेकर उन्होंने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उन्होंने अपने गांव के कुछ लोगों के द्वारा शराब बैंचे जाने की सूचना पुलिस को दी थी।जिसके कारण शराब कारोबारियों ने मंगलवार की रात्रि धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में श्री साह का ईलाज सदर अस्पताल मोतिहारी में चल रहा है।
इस बाबत तुरकौलिया ब्रहमटोला निवासी भोला साह तुरहा ने अपने ग्रामीण विनोद साह,संजय साह,महेंद्र साह एवं उसके परिवार के महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि नामजद लोग शराब बेचने का कारोबार करते है। कारोबारी गढ़माई पोखरा स्थित उसके मकई के खेत में अपनी शराब छुपाते थे।
जिससे उसकी फसल बर्बाद होती थी।आरोपितों के हमले में घायल पिता पुत्र का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।और उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष नवनीत कुमाने ने बताया कि आवेदक के आवेदक आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है साथ ही अगली कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0