तुरकौलिया:-- शहर का राजा राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाया गया आइसोलेशन सेंटर।
तुरकौलिया :-- प्रखण्ड क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों के कोरोना संदिग्ध होने की संभावना से स्थानीय लोग भयभीत है। वहीं दूसरी ओर संसार के अधिकतम देशों में फैली कोरोना महामारी की भयावहता की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन ने राजाराम उच्च विद्यालय तुरकौलिया को आईसोलेशन केंद्र में तब्दील कर दिया है।
अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपदा प्रबंधक पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन ने बताया कि प्रशासनिक आदेशानुसार उच्च विद्यालय को 100 बेड का आईसोलेशन कैंप के रूप में स्थानीयमुखिया सुनिल कुमार के देख-रेख में अंतिम रूप दिया जा रहा है।
साथ ही सरकार द्वारा निर्देशित सभी मानकों को ध्यान में रखा जा रहा है।अधिकारी ने प्रखंडवासियों से अपील किया कि थोड़ी सी चुक की वजह से हम सभी का जीवन संकट में पड़ता जा रहा है। आप अपने घरों में ही रहकर लाॅक डाउन का पालन करें तथा अफवाहों से बचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0