मोतिहारी तुरकौलिया शहर से सटे रघुनाथपुर के ग्रामीणों ने बंजरिया से सम्पर्क पथ चचरी पुल पर चलाया बुलडोजर
मोतिहारी तुरकौलिया शहर से सटे रघुनाथपुर के ग्रामीणों ने बंजरिया से सम्पर्क पथ चचरी पुल पर चलाया बुलडोजर। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उठाया कठोर कदम। चंदा इक्कठा कर चलाया बोल्डोजर। धनौती नदी पर रघुनाथपुर वृतिया में बना था चचरी पुल।
बंजरिया में कोरोना संक्रमण मरीज मिलने से उठाया है यह कदम। बंजरिया से जुड़ने वाले सभी पथ को किया सील। उप मुखिया सन्तोष गिरि के अगुवाई में वार्ड दस को ग्रामीणों ने पूरी तरह किया सील।
रघुनाथपुर के मुखिया अमिता राजन व पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह ने कहा, कोरोना बचाव अभियान में ग्रामीण कर रहे है सहयोग। तुरकौलिया के रघुनाथपुर पंचायत में ग्रामीण दिख रहे है जागरूक।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0