रामगढ़वा : विधायक ने जरूतमंद लोगो के बीच किया राहत सामग्री वितरण

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  4

एम० कुमार, रामगढ़वा ।


रामगढ़वा । सुगौली विधायक रामचन्द्र सहनी ने मंगलवार को रामगढ़वा में अरविन्द पांडेय के आवास परिसर में गरीब व असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
वितरण के दौरान विधायक ने कहा कि कोरोना की हार लॉक डाउन से ही सम्भव है।

लोगों को सोशल डिस्टेंस का निश्चित रूप से पालन करना चाहिए।बिहार सरकार इस आपदा की घड़ी में सभी लोगों के साथ खड़ी है।इन्होंने इस क्रम में लोगों से बिहार व केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की।कहा कि लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ लें और किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर विधायक से शिकायत करें।


मौके पर विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय,जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत, प्रखंड अध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी, पैक्स अध्यक्ष मुकेश ओझा,आश्वनी झा,राहुल मोदनवाल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0