नीतीश-भाजपा के राज में बिहार की बच्चियाँ असुरक्षित- आइसा

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

लॉक डाउन में पुलिस के बर्बर रवैया पर लगाम लगाए बिहार

सरकार- मधुसूदन
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
संपूर्ण बिहार में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित है इसका ताजा उदाहरण भोजपुर के चरपोखरी में सामंती संप्रदायिक ताकतो के द्वारा एक दलित बच्ची का सामूहिक बलात्कार है।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में सरकार के द्वारा बचाव के लिए घोषित लॉक डाउन में पुलिस की बर्बर रवैया शर्मनाक है, पूरे बिहार में देखा जा रहा है कि जरूरी कार्यों से अपने घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर भी पुलिस लाठीचार्ज कर रही है जिसका छात्र संगठन आइसा प्रतिरोध करती है।


आज आइसा के द्वारा राज्यव्यापी आवाहन पर ढाका विधानसभा क्षेत्रीय कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दिवसीय धरना दिया गया व धरना के माध्यम से मांग किया गया कि भोजपुर में दलित छात्रा के बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए एवं बेगूसराय में ठाकुर संतोष शर्मा और विक्रम पोद्दार की हत्या के न्यायिक जाँच की जाय।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User