ऑटो चालक संघ ने सभी आँटो चालको के मदद के लिए बिहार सरकार से की राहत की मांग

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3


मोतिहारी। मोतिहारी बिहार राज्य ऑटो चालक संघ पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष शाहिद अख्तर ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से सभी ऑटो चालक भाइयों के लिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पुरे मोतिहारी शहर में लगभग दो हजार टेम्पु चालक हैं।

जो कि पूर्व से शहर में दैनिक रूप से टेम्पो चलाकर अपने पुरे परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैंlआज देश में कोरोना महामारी के दौरान पुरे शहर में लाक डाउन के वजह से सभी ऑटो चालक के परिवार की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। जिसमें सभी ऑटो चालक भाई का ऑटो चलाने पर प्रतिबंध होने के कारण से अपना परिवार का भरण- पोषण नहीं कर पा रहे हैं। 

पुरे शहर में ऑटो बंद होने के कारण से रूपये के अभाव में पुरे आटो चालक के परिवार के सदस्य भुखमरी के कगार पर है। इन सारी समस्याओं को देखते हुए बिहार राज्य आज ऑटो चालक संघ के जिलाध्यक्ष शाहिद अख्तर ने बिहार के मुख्यमंत्री से अपील करते कहा कि सभी ऑटो चालको को आर्थिक मदद के रूप में पाँच हजार रुपये की मदद करने की अपील किया है।

उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति मे बिहार सरकार इन सभी चालकों को आर्थिक मदद करती है। जिससे इसका घर परिवार के सभी सदस्य को दो वक्त की रोटी मिल सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User