नगर पार्षद रानी जयसवाल ने बांटी राहत सामग्री

Mar 30, 2025 - 11:27
 0  2


मोतिहारी, नरेन्द्र झा।
 कोरोना वायरस के खतरों से निपटने के लिए सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन से दैनिक मजदूरों व जरूरतमंदों  के बीच भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। इसको लेकर इनकी मदद के लिए पुलिस, पार्षद व कई संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाया हैं।

इस संकट की घड़ी में कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष मुनमुन जायसवाल की पुत्र बधु वार्ड संख्या- 12 की पार्षद रानी जायसवाल ने मंगलवार को हिंदी बाजार स्थित अपने आवास पर  दिहाड़ी मजदूर, अनाथ और यतीम, विधवा और बुज़ुर्ग ,जो असहाय हैं और जिनको देखने वाला कोई नहीं,वैसे 500 जरुरतमंदों के बीच चावल, दाल, आलू, नमक और साबुन का वितरण कर उनके तकलीफ को बांटने की कोशिश की ।

इस नेक कार्य में एएसपी अभियान हिमांशु शेखर गौरव, नाका न0 दो के प्रभारी दीपक कुमार, पार्षद अमरेंद्र कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, रामाशंकर श्रीवास्तव, सफाई जमादार राजकुमार राय, पार्षद प्रतिनिधि गुडु श्रीवास्तव, उत्तम दास, सिंकदर चौरसिया, शंभू प्रसाद, बंसत कुमार केसरी, बादल कुमार, मृंत्युजय झा, हैपी कुमार, प्रभु प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद आदि हाथ बटाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0