पूर्वी चम्पारण : बेला जीतपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के बैनर तले किया गया मास्क व साबुन का वितरण
बनकटवा, पूर्वी चम्पारण।
प्रखंड के जीतपुर पंचायत अवस्थित वार्ड नंबर 15 में बेला जीतपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के बैनर तले कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। घर घर घूमकर इससे बचाव के तरीके बताये गए। वही बार बार हाँथ धोने के लिए लोगो को प्रेरित किया गया। घर से निकलने पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की जानकारी दी गयी। इस दरम्यान समिति के अध्यक्ष पन्नालाल प्रसाद एवं सचिव जयशंकर प्रसाद के द्वारा 500 लोगो में साबुन व मास्क का वितरण किया गया। मौके पर बनकटवा पूर्व प्रमुख गणेश प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष लाल बाबू यादव, मुखिया सीता देवी, ग्रामीणो में दिनेश प्रसाद यादव, राजेश्वर चौधरी, सत्येंद्र प्रसाद, चुल्हाई राय, रामप्रीत प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)