सुगौली: भवानीपुर मठ के समीप सिकरहना नदी का रिंग बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर मठ के समीप सिकरहना नदी के किनारे बना रिंग बांध सोमवार देर शाम टूट गया। बांध टूटने के साथ ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते नदी का पानी दक्षिणी क्षेत्र में तेजी से प्रवेश करने लगा। ग्रामी......

Oct 07, 2025 - 13:40
Updated: 7 months ago
0 100
सुगौली: भवानीपुर मठ के समीप सिकरहना नदी का रिंग बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी
सुगौली: भवानीपुर मठ के समीप सिकरहना नदी का रिंग बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर मठ के समीप सिकरहना नदी के किनारे बना रिंग बांध सोमवार देर शाम टूट गया। बांध टूटने के साथ ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते नदी का पानी दक्षिणी क्षेत्र में तेजी से प्रवेश करने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, बांध पहले करीब बीस फीट तक टूटा था, लेकिन पानी के तेज दबाव के कारण धीरे-धीरे क्षति बढ़ती गई और अब करीब पचास फीट का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

 ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर मिट्टी भरने और बालू की बोरियों से बांध को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के आगे वे असफल रहे। इसके बाद पानी तेजी से भवानीपुर बलुआ टोला की ओर बढ़ने लगा, जिससे लमोनिया,गुडिगावां,सुगांव, छोटा बंगरा समेत आधा दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आने लगे हैं। लोगों ने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। खेतों में लगी धान और मक्का की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, वहीं कई सड़कों पर पानी चढ़ जाने से आवागमन भी बाधित हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पीओ रीजि विजय घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरी जानकारी वरीय अधिकारियों को भेजी गई है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर बांध की मरम्मत की जाती, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। लोगों ने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और राहत कार्य की तैयारी शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User