भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त कार्रवाई, 41 बोतल कस्तूरी शराब, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

अदापुर/पूर्वी चम्पारण।  मोतिहारी स्थित 71वीं बटालियन SSB के इंटेलिजेंस सेट-अप से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 03 मई 2026 को एक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह ऑपरेशन ‘डी’ कंपनी, बीओपी मूर्तिया टोला (71वीं बटालियन SSB, मोतिहारी) एवं बिहार पुलिस, ............

May 03, 2026 - 17:35
Updated: 2 hours ago
0 11
भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त कार्रवाई, 41 बोतल कस्तूरी शराब, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

अदापुर/पूर्वी चम्पारण। 
मोतिहारी स्थित 71वीं बटालियन SSB के इंटेलिजेंस सेट-अप से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 03 मई 2026 को एक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह ऑपरेशन ‘डी’ कंपनी, बीओपी मूर्तिया टोला (71वीं बटालियन SSB, मोतिहारी) एवं बिहार पुलिस, आदापुर के सहयोग से अंजाम दिया गया। करीब 12:45 बजे ऑपरेशन टीम ने कार्रवाई करते हुए 41 बोतल कस्तूरी शराब तथा 5 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1) सफीक आलम, पिता स्व. हामिद मियां, उम्र 24 वर्ष, ग्राम बक्तौरा, वार्ड संख्या-10/11, थाना दरपा, जिला पूर्वी चंपारण।
2) सरोज मांझी, पिता स्व. रामाधार मांझी, उम्र 30 वर्ष, ग्राम धबधबवा, वार्ड संख्या-09, थाना आदापुर, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार)।
3) पचु मांझी, पिता डोमा मांझी, उम्र 60 वर्ष, ग्राम धबधबवा, वार्ड संख्या-09, थाना आदापुर, जिला पूर्वी चंपारण।

यह बरामदगी इस्लामपुर गांव के पास भारत सीमा क्षेत्र में, अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 382/21 से लगभग 500 मीटर अंदर की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही थी। फिलहाल जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आदापुर थाना को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User