रामगढ़वा : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में रामगढ़वा में दवा दुकानों की हड़ताल, बिना दवा लिए लौटे मरीज
चम्पारण टूडे, मोतिहारी रामगढ़वा। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में दवा व्यवसायियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर क्षेत्र के मेडिकल दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे कई मरीजों को बिना दवा लिए ही वापस लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण प्रखंड क्षेत्र की अधिकांश द.........
चम्पारण टूडे, मोतिहारी
रामगढ़वा। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में दवा व्यवसायियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर क्षेत्र के मेडिकल दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे कई मरीजों को बिना दवा लिए ही वापस लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण प्रखंड क्षेत्र की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं। इससे दवा खरीदने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध करते हुए इसे पारंपरिक मेडिकल व्यवसाय के लिए नुकसानदायक बताया।
इस दौरान केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार तिवारी उर्फ रिशु के नेतृत्व में दवा व्यवसायियों ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर दुकानों को बंद कराया। आंदोलन में विकास मेडिकल, विशाल मेडिकल, पिंटू मेडिकल, आरिफ मेडिकल सहित अन्य दवा व्यवसायी भी शामिल रहे। व्यवसायियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
हड़ताल के दौरान विशाल गुप्ता, अमरनाथ प्रसाद, विकास गुप्ता, जावेद आलम, आरिफ मियां, पिंटू कुमार, दीपक कुमार, लालबाबू प्रसाद, रणविजय कुमार, अजहर आलम, जावेद और सुनील प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी मौजूद रहे। दवा दुकानों के बंद रहने से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़ताल का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)