शराब लाने का दबाव बनाने वाले एसएसबी जवान पर कार्रवाई की मांग, किसान ने अधिकारियों को भेजा आवेदन
सिकरहना /पूर्वी चम्पारण। घोड़ासहन प्रखंड के जमुनिया गांव निवासी किसान धनंजय कुमार ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसएसबी के महानिदेशक (D.G) नई दिल्ली, महानिरीक्षक (I.G) पटना तथा 71वीं बटालियन पिपराकोठी के कमांडेंट को आवेदन भेजा है। अपने आवेदन में .......
सिकरहना /पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन प्रखंड के जमुनिया गांव निवासी किसान धनंजय कुमार ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसएसबी के महानिदेशक (D.G) नई दिल्ली, महानिरीक्षक (I.G) पटना तथा 71वीं बटालियन पिपराकोठी के कमांडेंट को आवेदन भेजा है। अपने आवेदन में धनंजय कुमार ने बताया कि वे सब्जी की खेती करते हैं और 11 मई 2026, सोमवार की सुबह करीब 5 बजे झरोखर बॉर्डर होते हुए नेपाल के नरवास बाजार स्थित सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान झरोखर सीमा चौकी के पास तैनात एक एसएसबी जवान ने उन्हें रोक लिया। किसान का आरोप है कि जवान की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं लगी थी।
किसान श्री कुमार के अनुसार, जवान ने पहले उनसे घर और आने-जाने के बारे में पूछताछ की। इसके बाद कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि “तुम लोग रातभर आते-जाते रहते हो, नींद हराम कर दिए हो।” किसान ने आरोप लगाया कि जवान ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया और कहा कि “सुबह 7 बजे के बाद जाना।” पीड़ित किसान का आरोप है कि इसके बाद जवान ने नेपाल से शराब लाने का दबाव बनाया और कहा कि “एक बोतल शराब लेकर आओ, तब जाने देंगे, पैसा मैं दे दूंगा।” किसान ने जब बिहार में शराबबंदी का हवाला देते हुए शराब लाने से इनकार किया, तो जवान कथित रूप से नाराज हो गया। आवेदन में कहा गया है कि जवान ने हाथ में रखा पानी उनके शरीर पर फेंक दिया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें वापस लौटा दिया।
धनंजय कुमार ने अपने आवेदन में यह भी दावा किया है कि इस प्रकार की घटनाएं इलाके के कई स्थानीय लोगों के साथ हो चुकी हैं, लेकिन डर और दबाव के कारण कोई खुलकर शिकायत नहीं करता। किसान ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)