मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या और उत्पाद कांड के 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।  मोतिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या और उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गड़हिया थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गड़हिया ........

May 09, 2026 - 16:15
Updated: 11 hours ago
0 6
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या और उत्पाद कांड के 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। 
मोतिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या और उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गड़हिया थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गड़हिया थाना कांड संख्या-37/26, जो हत्या के मामले से संबंधित है, में प्राथमिकी अभियुक्त इन्द्रदेव साहनी पिता स्वर्गीय सुधन साहनी निवासी कोइलहारा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

इसके अलावा गड़हिया थाना कांड संख्या-87/26, जो उत्पाद अधिनियम से संबंधित मामला है, में दो अन्य अभियुक्तों अशोक साहनी पिता राजदेव साहनी एवं नारायण साहनी पिता सुरजन साहनी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी कोठिया गांव, गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच जारी है। मोतिहारी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि लगातार हो रही गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल बना है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User