आदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात अभियुक्त गिरफ्तार, शराब के नशे में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप
रक्सौल /पूर्वी चम्पारण। आदापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने किया।
रक्सौल /पूर्वी चम्पारण।
आदापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आदापुर थाना कांड संख्या 333/25, धारा 109 बीएनएस के तहत किशोरी मुखिया पिता स्वर्गीय जगन्नाथ मुखिया, निवासी हरकटवा थाना आदापुर, जिला पूर्वी चंपारण सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरी ओर पुलिस शराब के नशे में 6 लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपित शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहे थे।इसी दौरान उन्होंने डायल-112 की सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गणेश राय, संतोष राम, लवकुश कुमार, ओम कुमार, वीरेंद्र कुमार, सरोज कुमार का नाम शामिल हैं।
थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, घटना में प्रयुक्त नेपाली नंबर की एक वाहन को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)