घोड़ासहन : 323 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Jun 17, 2026 - 22:32
0 3
घोड़ासहन : 323 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

चम्पारण टुडे/ सिकरहना /पूर्वी चम्पारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भाटाहा गांव निवासी छठु साहनी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रामस्वरूप साहनी का पुत्र बताया गया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या BR05BH1389 बरामद की गई। इसके अलावा तलाशी के दौरान 296 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब तथा 27 बोतल नेपाली रिलैक्स शराब जब्त की गई। सभी बोतलें 300 एमएल क्षमता की हैं। बरामद शराब की कुल संख्या 323 बोतल है, जिसकी कुल मात्रा लगभग 96.90 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने शराब एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User