मुजफ्फरपुर : पुलिस-मुठभेड़ में हत्या के आरोपी अमित सिंह के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
चम्पारण टुडे /मुजफ्फरपुर /बिहार मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना भटौलिया पुल के समीप उस समय हुई, जब पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
चम्पारण टुडे /मुजफ्फरपुर /बिहार
मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना भटौलिया पुल के समीप उस समय हुई, जब पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, अचानक हुई गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जवानों ने आत्मरक्षा और अपराधी को पकड़ने के लिए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल अपराधी की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के निवासी अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित सिंह हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में आरोपी है और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। हालांकि बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वही पुलिसिया जाँच के आधार पर आगे और भी कई तथ्य सामने आ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)