घोड़ासहन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में बस स्टेण्ड से डेढ़ किलो अफीम के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार 

सिकरहना /पूर्वी चम्पारण।  घोड़ासहन में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर घोड़ासहन बस स्टैंड के समीप चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 1.4 किलोग्राम अफीम.............

May 07, 2026 - 10:25
0 38
घोड़ासहन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में बस स्टेण्ड से डेढ़ किलो अफीम के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार 

सिकरहना /पूर्वी चम्पारण। 
घोड़ासहन में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर घोड़ासहन बस स्टैंड के समीप चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 1.4 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदामा देवी उर्फ सुदामी देवी, पति पन्ना लाल राम, निवासी ग्राम आठमुहान, थाना झरोखर तथा दिलीप कुमार, पिता रामकिशुन राम, निवासी ग्राम पिपरा, थाना दरपा, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड इलाके से अफीम की बड़ी खेप बाहर भेजी जाने वाली है। सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देख दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से करीब 1.4 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बरामद अफीम की खेप को पंजाब भेजने की योजना थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका संबंध किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से तो नहीं है। पुलिस ने बरामद अफीम को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है तथा तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User