घोड़ासहन पुलिस ने वाहन जाँच के क्रम में चकिया से चोरी बाइक के साथ सिम्रौनगढ़ के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सिकरहना /पूर्वी चम्पारण। झरौखर में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच अभियान के क्रम में पुलिस ने चकिया से चोरी की गयी एक बाइक के साथ नेपाल निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक .........
सिकरहना /पूर्वी चम्पारण।
झरौखर में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच अभियान के क्रम में पुलिस ने चकिया से चोरी की गयी एक बाइक के साथ नेपाल निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान 29 वर्षीय विश्वनाथ महतो पिता मुसाफिर महतो, निवासी बांसवाड़िया वार्ड संख्या-9, थाना सिमरौनगढ़, जिला बारा, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR06AP 8665 बताया गया है। बरामद बाइक हीरो ग्लैमर मॉडल की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान युवक को रोककर पूछताछ एवं कागजात की जांच की गई। जांच के क्रम में बाइक चोरी की निकली, जिसके बाद तत्काल उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक चोर गिरोह का सरगना कौन है तथा इस मामले में किसी अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है और मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)