रामगढ़वा में डिसीसी टूर्नामेंट क्रिकेट क्लब का RVSR उर्फ थारू भाई के सौजन्य से मैंच का  भव्य उद्घाटन,गणमान्यों ने किया हर्ष व्यक्त

चम्पारण टूडे, मोतिहारी रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत  डुमरी करबला स्थित खेल के प्रति युवाओं के उत्साह को नई उड़ान देते हुए 'डिसीसी क्रिकेट क्लब' का भव्य उद्घाटन युवा समाजसेवी राम विकास उर्फ थारू भाई के सौजन्य से क्रिकेट मैंच का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर डीसीसी टूर्नामेंट अध्यक्ष अजीत यादव (मास्टर साहब),थाना एसआई अजीत सिंह, पूर्व  संरपच रंजीत यादव,जयकिशोर यादव, जिला पार्षद सदस्य कमरूधीन अंसारी, जि............

May 22, 2026 - 12:57
Updated: 12 hours ago
0 18
रामगढ़वा में डिसीसी टूर्नामेंट क्रिकेट क्लब का RVSR उर्फ थारू भाई के सौजन्य से मैंच का  भव्य उद्घाटन,गणमान्यों ने किया हर्ष व्यक्त

चम्पारण टूडे, मोतिहारी

रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत  डुमरी करबला स्थित खेल के प्रति युवाओं के उत्साह को नई उड़ान देते हुए 'डिसीसी क्रिकेट क्लब' का भव्य उद्घाटन युवा समाजसेवी राम विकास उर्फ थारू भाई के सौजन्य से क्रिकेट मैंच का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर डीसीसी टूर्नामेंट अध्यक्ष अजीत यादव (मास्टर साहब),थाना एसआई अजीत सिंह, पूर्व  संरपच रंजीत यादव,जयकिशोर यादव, जिला पार्षद सदस्य कमरूधीन अंसारी, जिला पार्षद प्रत्याशी अशरद अली,मुकेश कुमार यादव, सावन सिंह,संतोष सिंह,बिट्टू सिंह,राशिद कमाल, अंकेत यादव,तारकेश्वर महतो, सहित गणमान्यों के बीच इस गरिमामयी समारोह के दौरान उतालियों की गड़गड़ाहट के साथ क्लब का स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का आधार हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, धैर्य और आपसी भाईचारे की भावना को विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम भी हैं।


आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट को चंपारण के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। टूर्नामेंट की सबसे बड़ी विशेषता इसका दूधिया रोशनी में आयोजित होना है, जो देर रात तक डुमरी करबला के मैदान में क्रिकेट का रोमांच बनाए रखेगा। चंपारण भर से आ रही दिग्गज टीमें यहां अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगी, जिसे देखने के लिए स्थानीय खेल प्रेमियों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। प्रतियोगिता के स्तर को और अधिक प्रतिस्पर्धी व उत्साहजनक बनाने के उद्देश्य से आयोजकों ने शानदार इनामों की झड़ी लगा दी है, जिसके तहत विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक नई हीरो स्पलेंडर बाइक, उपविजेता टीम को स्कूटी और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को फ्रिज प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में टूर्नामेंट की सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं, जहां खेल की पिच से लेकर दर्शकों की व्यवस्था तक को दुरुस्त किया जा चुका है। आयोजन समिति ने अंत में क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं और इस महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाएं।
वही उद्घाटन के बाद पहला मैंच मुजफ्फरपुर बनाम नरकटिया के बीच खेला गया। थाना पुलिस व चौकीदारो ने खेल मैदान में पहुंचे खेलप्रेमियों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण से खेलने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User