रामगढ़वा : यूपी बरेली की शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 17 लीटर बीयर बरामद

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामगढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनु........

May 20, 2026 - 19:27
Updated: 9 hours ago
0 1
रामगढ़वा : यूपी बरेली की शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 17 लीटर बीयर बरामद

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामगढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोतिहारी के मोतीपुर निवासी राज कुमार मलाकार की पत्नी रेणु देवी को रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगीर चौक से गिरफ्तार किया गया। महिला के पास से यूपी के बरेली निर्मित किंगफिशर बीयर की करीब 17 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि महिला को शराबबंदी कानून और मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला उत्तर प्रदेश के बरेली से शराब लाकर रामगढ़वा क्षेत्र में बेचने की फिराक में थी। नरीरगीर चौक के समीप महिला पुलिस द्वारा तलाशी अभियान के दौरान शराब बरामद हुई।

थानाध्यक्ष ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई की सराहना की है। इस अभियान में थाना के एएसआई, सशस्त्र बल एवं चौकीदारों की टीम भी शामिल रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User