रामगढ़वा : शराब के नशे में मारपीट कर रहा युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा और मारपीट कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रामगढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा और मारपीट कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रामगढ़वा बाजार स्थित कुजरा पट्टी निवासी स्वर्गीय मुस्तमिक आलम के पुत्र नैयामुल आलम को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वह शराब के नशे में लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में बाजार क्षेत्र में काफी देर तक शोर-शराबा करता रहा, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विरोध करने पर उसने कुछ लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने गश्ती अभियान के दौरान एक अन्य युवक को भी शराब का सेवन कर हंगामा करते हुए पकड़ा। पुलिस दोनों मामलों में मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब पीकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शराब सेवन एवं मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार नैयामुल आलम रामगढ़वा सब्जी बाजार में सब्जी की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद बाजार क्षेत्र में इस घटना की चर्चा होती रही।
इस कार्रवाई के दौरान थाना के एसआई, पुलिस बल तथा चौकीदार मौजूद रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी शराब सेवन, बिक्री या हंगामे की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)