ढाका पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय आर्म्स सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश, पिस्टल, कारतूस और नेपाली करेंसी बरामद, दो महिला गिरफ्तार

सिकरहना /पूर्वी चम्पारण।  पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय आर्म्स सप्लायर गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो अत्याधुनिक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, ........

May 14, 2026 - 16:09
0 10
ढाका पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय आर्म्स सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश, पिस्टल, कारतूस और नेपाली करेंसी बरामद, दो महिला गिरफ्तार

सिकरहना /पूर्वी चम्पारण। 
पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय आर्म्स सप्लायर गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो अत्याधुनिक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, मैगजीन और नेपाली मुद्रा बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा मोहल्ला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दो महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया।

क्या-क्या हुआ बरामद? :- छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से अमेरिका निर्मित 02 पिस्टल, 02 मैगजीन, 04 जिंदा कारतूस (7.65 एमएम), 01 देसी बन्दुक, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस तथा तीन हजार नेपाली रुपये बरामद किए। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बिहार-नेपाल सीमा के रास्ते अवैध हथियारों की सप्लाई करता था और लंबे समय से सक्रिय था।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान :- गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 48 वर्षीय जहिमा खातून, पति खुर्शीद आलम तथा 21 वर्षीय संजीदा खातून, पति आरिफ (खुर्शीद आलम की पतोह) निवासी बरेवा के रूप में बताया गया है। वही मौके से फरार लोगो में बरेवा निवासी खलील मिया के 52 वर्षीय पुत्र खुर्शीद आलम, खुर्शीद आलम के 25 वर्षीय पुत्र मो आरिफ, खुर्शीद आलम के 22 वर्षीय पुत्र साजिद तथा स्वर्गीय शेख तबारक के 55 वर्षीय पुत्र नेक महमद के रूप में बताया गया है।   

पुलिस ने क्या कहा? :- पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार गिरोह का संबंध अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में कई अलग अलग राज्यों से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और किन अपराधियों तक पहुंचाए जाने वाले थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी खुर्शीद आलम के खिलाफ ढाका थाना में पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत 12/2026 कांड संख्या दर्ज है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि वह लंबे समय से अवैध हथियार कारोबार से जुड़ा रहा है।

STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई :- इस कार्रवाई में ढाका थाना पुलिस के साथ STF की टीम भी शामिल रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने पूरी योजना के तहत छापेमारी की और बिना किसी नुकसान के अपराधियों को दबोच लिया। छापेमारी टीम में सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदय शंकर, घोड़ासहन अंचल पुलिस पदाधिकारी धनञ्जय कुमार निर्दोष, ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय, एसटीएफ के मधुरेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल रहे। 

इलाके में चर्चा का विषय :- इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और नेपाली करेंसी बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बनेगा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User