नेपाल से शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 50 लीटर से अधिक नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को खुफिया ........

May 15, 2026 - 17:10
0 7
नेपाल से शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 50 लीटर से अधिक नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को खुफिया विभाग से मिली सूचना के आधार पर 71वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी की ‘जी’ कंपनी बधरवा तथा जितना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान शाम करीब 5:20 बजे धुनकी बलुआ गांव के समीप, भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 364/29 से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से 169 बोतल नेपाली “कस्तूरी” शराब, जिसकी कुल मात्रा करीब 50.70 लीटर बताई जा रही है, बरामद की गई। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या BR05H8664 को भी जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छौड़ादानो थाना क्षेत्र के कुदरकट वार्ड संख्या-1 निवासी 21 वर्षीय मनु कुमार, पिता शंभू साह तथा जितना थाना क्षेत्र के बधरवा गांव निवासी 20 वर्षीय उजय राम, पिता गोपीचंद राम के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही थी। संयुक्त टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए तस्करी की इस कोशिश को विफल कर दिया।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब, मोटरसाइकिल और दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं पूछताछ के लिए जितना थाना पुलिस को सौंपा जा रहा है। मामले की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User