रामगढ़वा । रामगढ़वा : वर्दी का रौब, आधे दाम में मछली न देने पर दुकानदार की पिटाई, CCTV वीडियो वायरल
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मछली बाजार से वर्दी की हनक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक वर्दीधारी सिपाही पर आरोप है कि उसने दुकानदार से आधे दाम में मछली देने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार, थाना के एक सिपाही विशाल मछली खरीदने बाजार पहुंचे थे। दुकानदार संजय साह ने मछली की कीमत 600 रुपये बताई। आरोप है कि सिपाही ने वर्दी का रौब दिखाते हुए मछली आधे ......
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मछली बाजार से वर्दी की हनक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक वर्दीधारी सिपाही पर आरोप है कि उसने दुकानदार से आधे दाम में मछली देने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार, थाना के एक सिपाही विशाल मछली खरीदने बाजार पहुंचे थे। दुकानदार संजय साह ने मछली की कीमत 600 रुपये बताई। आरोप है कि सिपाही ने वर्दी का रौब दिखाते हुए मछली आधे दाम में देने को कहा। जब दुकानदार ने घाटे का हवाला देते हुए मना कर दिया, तो सिपाही भड़क गए और सरेआम उसकी पिटाई शुरू कर दी।
पूरी घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने भी वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्दीधारी सिपाही को दुकानदार को डंडा मारते व हाथापाई करते देखा जा सकता है। हलाकि लोग भी बीच-बचाव करते देखा जा सकता है। वही घटना से आक्रोशित स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण घंटों आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम आदमी न्याय के लिए किसके पास जाए। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त कराया गया।
मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है और लोगों की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
🎓 यूनिफार्म | जूते | टाई | बेल्ट
📚 कॉपी | किताब | अन्य जानकारी
🌐 वेबसाइट पर तुरंत अपडेट सेवा
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0