सीतामढ़ी :- पप्पू यादव की रिहाई के सवाल पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- डुमरा स्थित कर्पूरी चौक पर युवा शक्ति के बैनर तले पप्पू यादव को न्याय दिलाने के सवाल पर दिलीप खिरहर के नेतृत्व में आक्रोश मार्च सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री खिरहर ने अपने संबोधन में कहा कि सत्ता और पुलिस प्रशासन राज्य की जनता को डराने ने का काम कर रही है।
एक गरीब बेटी के न्याय के लिए खड़े हुए जनता के सांसद को साजिश के तहत आवाज दबाने के लिए जेल में डाल दिया गया है, युवा नेता सह मुखिया रजनीश यादव ने कहा कि बिना वर्दी का यह पुलिस अधिकारी सांसद महोदय को गिरफ्तार करने पहुंचा था इसकी करतूत को देश ने देखा आखिर इसका क्या क्षेत्राधिकार था। बिना वर्दी बिना वारंट दिखाएं गिरफ्तार करने हेतु पुलिसिया हनक दिखाने का मतलब क्या था? मुखिया संजीव कुमार वाजिद पुरी ने कहा कि माननीय सांसद राजेश रंजनपुर पप्पू यादव जी शेर दिल इंसान है जो बिहार के मजलूमों की आवाज और ताकत है उनकी आवाज को बंद करना इन बेशर्मों के बस की बात नहीं है। अवध किशोर यादव ने कहा कि सत्ता की हनक दिखाकर जनता के सांसद को प्रतारित करना लोकतंत्र की हत्या है, और देश की जनता सब देख रही है और सड़क पर उतरने को तैयार है। इस अवसर पर मायाशंकर यादव, मोदस्सीर मुख्या, कुंदन कूमार, मनोज यादव, प्रेम यादव, ललित यादव, नसीमुद्दीन, श्याम प्रकाश नायक, जितु राय, अंशु कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0