रामगढ़वा । रामगढ़वा : 8.9 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अपाची बाइक जब्त
रामगढ़वा। गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.9 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गश्ती अभियान के दौरान कॉपरेटिव कॉलेज रोड, चिमनी भट्ठा के समीप टीवीएस काले रंग की अपाची बाइक (नं० BR05BE 9682) पर लदी मोटरी की जांच में मादक पदार्थ बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल कादिर एवं रवि रंजन उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान करीब 8.9 किलो गांजा जैसा पदार्थ और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी उक्त मादक पदार्थ को अवैध रूप से बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष साह ने बताया कि बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में एसआई सुमित कुमार, सशस्त्र बल के जवान, चौकीदार एवं सिपाही शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0