रामगढ़वा। हत्या के प्रयास मामले में फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण / रामगढ़वा रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में गश्ती अभियान के दौरान की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के आमोदेई स्थि.....

Feb 09, 2026 - 18:46
Updated: 4 months ago
0 46
रामगढ़वा। हत्या के प्रयास मामले में फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण / रामगढ़वा
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में गश्ती अभियान के दौरान की गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के आमोदेई स्थित शोभा टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें चार अभियुक्त नामजद थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सभी आरोपी आमोदेई के शोभा टोला के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गश्ती अभियान के दौरान थाना के एएसआई, सशस्त्र बल एवं चौकीदार भी मौजूद थे। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User