रामगढ़वा में स्वर्णकार व्यवसायियों के साथ पुलिस की बैठक, सुरक्षा पर जोर

चम्पारण टूडे, मोतिहारी रामगढ़वा। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार सोमवार को रामगढ़वा थाना परिसर में स्वर्णकार व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने व्यवसायियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर......

Apr 13, 2026 - 14:53
Updated: 14 days ago
0 5
रामगढ़वा में स्वर्णकार व्यवसायियों के साथ पुलिस की बैठक, सुरक्षा पर जोर

चम्पारण टूडे, मोतिहारी
रामगढ़वा। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार सोमवार को रामगढ़वा थाना परिसर में स्वर्णकार व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने व्यवसायियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी स्वर्णकार दुकानदारों के लिए अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है, साथ ही कैमरों का फोकस सड़क की ओर भी होना चाहिए, ताकि आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रकार की खरीद-बिक्री एवं डिलीवरी शाम 5 बजे से पहले ही पूरी कर ली जाए। यदि किसी कारणवश देर शाम डिलीवरी करनी पड़े, तो इसकी पूर्व सूचना स्थानीय पुलिस को देना आवश्यक होगा। बैठक के दौरान दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए नोटिस भी सौंपा गया। थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर पीएसआई राधेश्याम यादव, स्वर्णकार व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बबुआ जी उर्फ प्रिंस सर्राफ, बैधनाथ सर्राफ, राधेश्याम सर्राफ, जितेंद्र सर्राफ, अशोक सर्राफ, दिग्विजय सर्राफ, उमेश सर्राफ, मयंक सर्राफ, वेद सर्राफ, रामप्रवेश सर्राफ, रामू सर्राफ सहित प्रखंड क्षेत्र के कई स्वर्णकार व्यवसायी, एएसआई, चौकीदार एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User