सीतामढ़ी :- धूम धाम विधिपूर्वक मनाया गया जानकी नवमी पर्व, राज्य के कई गणमान्य हस्ती मौजूद रहे

May 07, 2025 - 20:50
0 5
सीतामढ़ी :- धूम धाम विधिपूर्वक मनाया गया जानकी नवमी पर्व, राज्य के कई गणमान्य हस्ती मौजूद रहे

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जानकी नवमी हर साल राम नवमी के बाद मनाई जाती है। मान्यता अनुसार, माता जानकी का जन्म वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र में हुआ था। इस साल नवमी तिथि की शुरुआत 05 मई 025 को प्रातः 07:35 से शुरू होकर 06 मई की सुबह 08:38 बजे समाप्त हो रही है।

जिस वजह से इस साल सीता नवमी 5 मई 025 दिन सोमवार यानी आज मनाई जा रही है। देवी सीता को माता लक्ष्मी का अवतार माना गया है। और इसी वजह से इस दिन महिलाएं व्रत रखकर माता सीता की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना भी करती है।

जानकी नवमी के शुभ अवसर पर पुनौरा धाम पर बनारस से आए 11 ब्राह्मण के द्वारा महा आरती का आयोजन एवं मुख्य यजमान सीतामढ़ी के वरीय अधिवक्ता सह समाज सेवी राम हृदय उर्फ मोहन जी के द्वारा करवाया गया।

जिसमें उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ,कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री मोती लाल प्रसाद, स्थानीय संसद देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, विधायक पंकज कुमार मिश्रा, गायत्री देवी,अनिल राम , विधान पार्षद रेखा कुमारी,जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडेय ,महंत कौशल किशोर दास मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User