सीतामढ़ी :- गन्ना किसानो के केसीसी तथा सिविल की समस्या का शीघ्र होगा समाधान -- उप आंचलिक प्रबंधक

May 07, 2025 - 20:52
Updated: 1 year ago
0 15
सीतामढ़ी :- गन्ना किसानो के केसीसी तथा सिविल की समस्या का शीघ्र होगा समाधान -- उप आंचलिक प्रबंधक

-- लिमीट की समस्या पर गन्ना किसानों तथा बैंकर्स की किसान भवन में बैठक।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रीगा चीनी मिल से जुडे केसीसीधारी किसानों तथा बैंकर्स की बैठक किसान भवन, रीगा में संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, उतर बिहार के संयोजक डा आनन्द किशोर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में बैंक ऑफ इण्डिया मुजफ्फरपुर के उप आंचलिक प्रबंधक लक्षमेश्वर ठाकुर, मुख्य प्रबंधक आंचलिक कार्यालय रिकबरी विभाग नरेन्द्र कुमार तथा स्थानीय शाखा प्रबंधक विक्रांत कुमार विशेष रुप से उपस्थित थे।

आंचलिक प्रबंधक ने बैठक में शामिल सैकडों प्रभावित क्षेत्रीय किसानों से बस्तुस्थिति की जानकारी ली जिसमें दर्जनों किसानों ने अपनी बात रखी।उप आंचलिक प्रबंधक ने बताया कि-बैंक आफ इण्डिया से संबंधित केसीसीधारी 3900 किसानों की समस्यायों का समाधान हमारी प्राथमिकता में है। हम अपने बाम्बे मुख्यालय के संपर्क में हैं।हम मुख्यालय को शीघ्र विस्तृत रिपोर्ट भेजकर किसानों को इस ऋणजाल से मुक्त कराने तथा सिविल ठीक कराने के साथ उन्हे बैंक ऑफ इण्डिया से केसीसी ऋण तथा अन्य सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे।हमने सभी फ्रोजेन खाता को फ्री कर दिया है।तकनीकी करणों से कुछ किसानों के खाता की समस्या को स्थानीय प्रबंधक दूर करेंगे।

बैंक प्रबंधक विक्रांत कुमार ने कहा कि बैंक से किसानों का संबंध और मजबूत बनाने की दिशा में हमारा प्रयास जारी रहेगा।

इससे पूर्व बैठक के अध्यक्ष किसान नेता प्रो आनन्द किशोर ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मिल प्रबंधन द्वारा साजिश कर हजारों किसानो को केसीसी में फंसाया गया है।मिल का मामला जब एन सी एलटी में पहुंचा और बैंक ने अपने दावों में केसीसी की राशि को भी डाला उसे स्वीकृत किया गया जो कमिटी औफ क्रेडिटर्स की 10 वीं बैठक में दर्ज है।यह भी पता चला है कि बैंकों को एनसी एलटी के मारफत 10%राशि भी दी गई है।इसलिए बैंक, ऋण मुक्ति के साथ किसानो का सिविल शीघ्र ठीक करे। हमलोग किसानो की ऋणमुक्ति तथा सिविल ठीक कराने के लिए लगातार संघर्षरत रहें हैं तथा मिल के सी एमडी पर मामला दर्ज कराने से लेकर गवाही तक दिया है।

बैठक में किसान जलंधर यदुबंशी, संजीब कुमार सिंह,पारसनाथ सिंह,रामबाबू राय ,योगेन्द्र प्रसाद यादव,प्रेमचंद सिंह,धीरेन्द्र किशोर सिंह,ओम प्रकाश सिंह कुशवाहा,कौशल किशोर सिंह,रमेश प्रसाद सिंह,विमलेश कुमार,शिवचंद्र प्र यादव,गगनदेव महतो,मुकेश प्र यादव,जग्रन्नाथ सिंह,लक्ष्मीनारायण सिंह,रामाशीष प्र यादव,कमलेश्वर विनोद,दिनेश सिंह,चन्दन कुमार सहित दर्जनों किसानों ने अपना विचार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User