सन्नी पटेल तीसरी बार बने युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष, रक्सौल में खुशी की लहर
युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल ने कमिटी की सूची जारी की, जिसमें रक्सौल के सन्नी पटेल को तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मनोनयन पर कई नेताओं ने बधाई दी। सन्नी पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने और जनसेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया।
मोतिहारीः युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने अपनी कमिटी के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पूर्वी चंपारण जिला से दो नेताओं मनोनयन हुआ है।जिला के रक्सौल के रहने वाले सन्नी पटेल को तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद उनके पास बधाइयों का तांता लगा हुआ है।सन्नी पटेल को वाल्मीनगर सांसद सुनील कुशवाहा, नरकटिया,विधायक विशाल शाह,केसरिया विधायक शालनी मिश्रा,सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा, जिला अध्यक्ष भरत पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली,एमएलसी खालिद अनवर,पूर्व एमएलसी सतीश कुमार समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी।तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद सन्नी पटेल ने नीतीश कुमार,संजय झा,ललंन सिंह,विजय चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डा.नीतीश पटेल का आभार व्यक्त किया।

सन्नी पटेल ने कहा कि पार्टी के विचारधारा के प्रति हमेशा संकल्पित रहुंगा।साथ हीं हमारे अभिभावक नीतीश कुमार के प्रति मेरी निष्ठा हमेशा रहेगी।जन सेवा की भावना के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में हमेशा लगा रहुंगा।टीम निशात के साथ मिलकर आगे भी जन सेवा जारी रहेगा।


What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)