सीतामढ़ी :- प्रधान शिक्षकों ने नम आंखों से किया बीईओ का बिदाई, उनके बेहतर कार्य काल की शिक्षकों ने जम कर की सराहना

Feb 01, 2026 - 22:13
0 8
सीतामढ़ी :-  प्रधान शिक्षकों ने नम आंखों से किया बीईओ का बिदाई, उनके बेहतर कार्य काल की शिक्षकों ने जम कर की सराहना

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- बोखड़ा प्रखंड के बीआरसी नयाटोल में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार राय के विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को नम आंखों से किया गया। समारोह की अध्यक्षता मध्य विद्यालय खरका के प्रधानाध्यापक शिव शंकर पंडित ने की वही कार्यक्रम का संचालन पंकज किशोर पवन ने किया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रखंड में अपने कार्यकाल पूरा होने को लेकर सभी शिक्षकों द्वारा नम आंखों से विदा करते हुए मिथिलांचल के प्रतीक पाग पहनाकर फूल और माला पहनाकर जहां सम्मानित किया गया वहीं उनके कार्यकाल में सभी शिक्षकों को उनसे मिले हुए ज्ञान व उपलब्धि की खूब चर्चा की गई। इस दौरान सभी लोगों ने अपने-अपने भाषा में उनके बेहतर कार्य की सराहना किया ,वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार राय ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए बताएं कि आप लोगों से जो प्यार और आशीर्वाद मिला है यह सदा याद रहेगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी 1 जून 2022 में बीईओ के पद पर योगदान किए थे। जिन्होंने शनिवार 31 जनवरी 26 को सेवा समाप्त कर उन्हें फूल माला पहनाकर विदाई नम आंखों से किया गया मौके पर उपस्थित दिलीप कुमार, शिवमंगल कुमार, सुनील कुमार झा , अर्धेंदु शेखर प्रतिहस्त, मनोज पूर्वे , रोहिल्ला खान,विनय दास,उमेश चंद्र, सुनील कुमार, चंदन कुमार चौधरी ,प्रफुल्ल कुमार राज किशोर राय सुबोध ठाकुर रवि रंजन विपिन मिश्रा विजय कुमार पंकज कुमार रौनक शाहिस्ता ,शालिनी कुमारी शौकत आरा , बीना कुमारी, सीता कुमारी, हेमा रंजना ,ललन कुमार राय, संतोष कुमार मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार सिंह, मोहम्मद शम्स कमर आरजू, संदीप दास, मनोज कुमार, विमलेश कुमार, सहित तमाम शिक्षा उपस्थित थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User