सीतामढ़ी :- स्नान करने के दौरान पोखर में डूबा युवक, शव की खोज में दो दिनों से परेशान एनडीआरएफटिम, नहीं मिल शव

Feb 01, 2026 - 22:25
0 7
सीतामढ़ी :- स्नान करने के दौरान पोखर में डूबा युवक, शव की खोज में दो दिनों से परेशान एनडीआरएफटिम, नहीं मिल शव

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- नगर के प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज से सटे कुर्नी पोखर में शनिवार को स्नान करने पहुंचे एक व्यक्ति को से मौत हो गई है। डूबने की खबर के बाद एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों की टीम को रविवार की शाम तक उक्त व्यक्ति के शव को ढूंढने की लगातार कोशिश फेल रही।शाम तक कुछ भी पता नहीं चल सका। बतादे कि बैरगनिया नगर के डूमरवाना वार्ड नंबर 24 कुली टोला निवासी 48 वर्षीय

 श्यामबाबू पासवान प्रतिदिन की भांति शनिवार को नहाने गए थे। और पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चले गए। जिससे वें डूब गए। सूचना पर अंचलाधिकारी रंजीत कुमार द्वारा एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई जो शनिवार और रविवार की शाम तक उक्त पोखर में श्याम बाबू की शव की काफी खोजबीन की। परंतु कुछ भी पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि वह काफी गहरे पानी में चला गया है। जिसके कारण नहीं मिल रहा है। अब पुनः सोमवार को शव की तलाश कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User