मुजफ्फरपुर में बंदरा मंडल भाजपा ने किया मास्क का वितरण ,कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति किया जागरूक

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

मुजफ्फरपुर,बंदरा : सोमवार को बंदरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मास्क का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष विपुल कुशवाहा ने बताया की बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के सौजन्य से वितरण के लिए मास्क  उपलब्ध कराए गए है।

मास्क वितरण के साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क की उपयोगिता, लॉक डाउन का पालन और सामाजिक दूरी बनाने के प्रति जागरूक किया गया।


वितरण में मंडल अध्यक्ष विपुल कुशवाहा, महामंत्री बिमल किशोर त्रिवेदी, अशोक कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ पाठक, पूर्व महामंत्री संजय कुमार, कमलेश कुमार माही, मुकुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User