मधुबनी : सीओ और नाजिर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम की बड़ी कार्रवाई

चम्पारण टुडे /मधुबनी (बिहार): राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला मधुबनी जिले से सामने आया है, जहां रहिका अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) अभय कुमार और नाजिर को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई निगरानी विभाग की 20 सदस्यीय टीम ने की, जिसने दोनों आरोपियों को.........

Jul 03, 2025 - 13:53
Updated: 10 months ago
0 12
मधुबनी : सीओ और नाजिर घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम की बड़ी कार्रवाई

चम्पारण टुडे /मधुबनी (बिहार):
राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला मधुबनी जिले से सामने आया है, जहां रहिका अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) अभय कुमार और नाजिर को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई निगरानी विभाग की 20 सदस्यीय टीम ने की, जिसने दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा।

सूत्रों के अनुसार, रहिका अंचल के निवासी राहुल कुमार से भारतमाला प्रोजेक्ट में गई भूमि की रिपोर्ट के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। राहुल कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद योजना बनाकर आज यह कार्रवाई की गई।

निगरानी टीम ने सीओ अभय कुमार को 17 हजार और नाजिर को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। छापेमारी के दौरान निगरानी की टीम चार वाहनों में सवार होकर पटना से मधुबनी पहुंची थी।

इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय सहित पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार दोनों अधिकारियों को पटना ले जाया गया है, जहां उन्हें निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User