मोतिहारी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कानू समाज परिवार द्बारा मनाया गया होली मिलन समारोह

चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण /  मोतिहारी पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी शहर में होली के रंगों ने भाईचारे की नई मिसाल पेश की। रविवार को केडिया गोदाम, बाजार समिति मोड़ के समीप कानू विकास संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्ष.......

Mar 1, 2026 - 18:46
Mar 1, 2026 - 19:19
 0  29
मोतिहारी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कानू समाज परिवार द्बारा मनाया गया होली मिलन समारोह

“बुरा ना मानो होली है… जोगी रा सा रा रा”
चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण /  मोतिहारी

पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी शहर में होली के रंगों ने भाईचारे की नई मिसाल पेश की। रविवार को केडिया गोदाम, बाजार समिति मोड़ के समीप कानू विकास संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कानू विकास संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन नगर परिषद के पूर्व मेयर रमेश प्रसाद गुप्ता उर्फ भोला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सौहार्द और आपसी प्रेम को मजबूत करना था।

इस अवसर पर उपस्थित कानू परिवारों को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी भाईयों को लाल गुलाब भेंट कर आपसी मतभेद और पुरानी हिचकिचाहट को भुलाकर भाईचारे का संदेश दिया गया। “बुरा ना मानो होली है” के नारों के बीच सभी ने गले मिलकर रंगों का त्योहार मनाया। समारोह में एमडीएम प्रभारी राजीव रंजन गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद सुभाष साह, मुखिया धीरज गुप्ता, प्रेम चन्द्र प्रसाद, समाजसेवी राम एकबाल प्रसाद, समाज कोषाध्यक्ष रामविनय प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, मनोज साह, डॉ. कमलेश कुमार, दीपू गुप्ता, विधासागर गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “जोगी रा सा रा रा, जोगी रा सा रा रा” गीत की धुन पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाब लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वातावरण पूरी तरह रंग, उमंग और भाईचारे से सराबोर रहा। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व मेयर भोला गुप्ता ने कहा कि मोतिहारी जिले में कानू समाज को एकजुट करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि जहां भी रहें, खुशहाल और संगठित रहें, यही सबसे बड़ी कामना है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0