सुगौली। विधायक ने A-STAR इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम का किया भव्य उद्घाटन
चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा/सुगौली) पूर्वी चम्पारण के सुगौली में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए A-STAR ‘राज इंटरप्राइजेज’ इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम का भव्य उद्घाटन किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक स्थित इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाट......
चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा/सुगौली)
पूर्वी चम्पारण के सुगौली में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए A-STAR ‘राज इंटरप्राइजेज’ इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम का भव्य उद्घाटन किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक स्थित इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। विद्वान आचार्य के मंत्रोच्चारण के बीच विधायक ने शो रूम का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व पूर्व जिला पार्षद ब्रजकिशोर गुप्ता ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। समारोह में मौजूद लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। उद्घाटन अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रिक बाइक एक किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विधायक ने राज इंटरप्राइजेज के संचालक राजकिशोर गुप्ता को होली की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह शो रूम न केवल सुगौली, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए इस पहल की सराहना की। अंत में संचालक राजकिशोर गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर राजकिशोर गुप्ता, अवधेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, उमेश प्रसाद, पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता, बबलु गुप्ता, भोला गुप्ता, शम्भू प्रसाद गुप्ता, ए-स्टार मैनेजर महेश सहनी, रवि पासवान, शिवपूजन पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0