रामगढ़वा। पूर्व चेयरमैन की 10 वर्षीय पौत्री सैनिक परीक्षा में मारी बाजी, शुभचिंतकों व समाजसेवियों ने दी बधाई व शुभकामनाएं

चम्पारण टूडे | पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा/रक्सौल) अनुमंडल क्षेत्र के मौजे वार्ड संख्या 14 की होनहार बेटी अनन्या गुप्ता ने मात्र 10 वर्ष की आयु में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनन्या, नगर पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन सह कानू समाज के समाजसेवी काशीनाथ प्रसाद की पौत्री हैं। उनके पिता वार्ड पार्षद दीपक कुमार गुप्ता तथा माता रजनी कुमारी हैं।

Feb 28, 2026 - 14:21
Updated: 3 months ago
0 50
रामगढ़वा। पूर्व चेयरमैन की 10 वर्षीय पौत्री सैनिक परीक्षा में मारी बाजी, शुभचिंतकों व समाजसेवियों ने दी बधाई व शुभकामनाएं

चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा/रक्सौल)

अनुमंडल क्षेत्र के मौजे वार्ड संख्या 14 की होनहार बेटी अनन्या गुप्ता ने मात्र 10 वर्ष की आयु में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनन्या, नगर पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन सह कानू समाज के समाजसेवी काशीनाथ प्रसाद की पौत्री हैं। उनके पिता वार्ड पार्षद दीपक कुमार गुप्ता तथा माता रजनी कुमारी हैं।

पूर्व चेयरमैन काशीनाथ प्रसाद ने बताया कि अनन्या ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही अनन्या पढ़ाई में होनहार और अव्वल रही है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा C G School से हुई, जिसके बाद कोचिंग के माध्यम से उसने सैनिक स्कूल परीक्षा की तैयारी की।

उल्लेखनीय है कि अनन्या के बड़े भाई ने भी सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार की शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया था। इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस उपलब्धि पर जयनारायण प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद (कस्टम विभाग), सुरेश साह, ध्रुव नारायण प्रसाद, प्रो. डॉ. गौतम कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, चिरैया प्रखंड व्यवसायी संघ अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद उर्फ नेता जी, रक्सौल के पूर्व डीडीईओ सह रामगढ़वा निवासी हरेंद्र प्रसाद, समाजसेवी मोहनलाल प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता चुनचुन कुमार, नागेश्वर प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, मुकेश कुमार, नीतेश कुमार सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

रक्सौल के पूर्व चेयरमैन काशीनाथ प्रसाद ने इस सफलता की जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User