सीतामढ़ी :- किसान नेताओं ने गन्नामूल्य के बकाये राशि का भुगतान जुलाई माह में हीं सुनिश्चित कराने की मांग ईखायुक्त, बिहार से की है

Jul 02, 2025 - 21:20
0 5
सीतामढ़ी :- किसान नेताओं ने गन्नामूल्य के बकाये राशि का भुगतान जुलाई माह में हीं सुनिश्चित कराने की मांग ईखायुक्त, बिहार से की है
सीतामढ़ी :- किसान नेताओं ने गन्नामूल्य के बकाये राशि का भुगतान जुलाई माह में हीं सुनिश्चित कराने की मांग ईखायुक्त, बिहार से की है

-- गन्ना किसानों का सत्यापन मिल परिसर में हीं हो जहां सारा रिकार्ड उपलब्ध है।

-- गन्नामूल्य के 9वर्षों से बकाए का भुगतान जुलाई माह में सुनिश्चित हो।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(रीगा) :- स्थानीय चीनी मिल से जुडे करीब 16,500 से अधिक किसानों के 9वर्षों से बकाये गन्नामूल्य के भुगतान संबंधी सरकारी पत्र निर्गत होने पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, रीगा की बैठक अध्यक्ष पारसनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के माध्यम से किसान नेताओं ने गन्नामूल्य के बकाये 51.30 करोड रुपए का भुगतान जुलाई माह में हीं सुनिश्चित कराने की मांग ईखायुक्त, बिहार से की है।

किसान नेताओ ने कहा है कि भुगतान की प्रक्रिया लम्बा न हो इसलिए किसानों का सत्यापन रीगा चीनी मिल परिसर में हीं संपन्न कराया जाए क्योंकि मिल के पास किसानो का क्षेत्र, कोड, बैंक खाता नं,गन्नाआपूर्ति, मूल्य भुगतान तथा बकाये मूल्य का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध है। बैंक खाता में परिवर्तन का भी ब्योरा किसान वहीं उपलब्ध करा देंगे।मृत किसानों के सत्यापन के लिए हीं उनके घरों तक जाने की जरूरत होगी।

इस संबंध में बिहार सरकार की कैबिनेट ने किसानो के भुगतान का निर्णय दिसम्बर 2023 में हीं लिया था। बाबजूद भुगतान लंबित था।मोर्चा गन्नामूल्य के बकाये भुगतान हेतू 2020के पहले से हीं लगातार संघर्ष कर रही थी।भुगतान की प्रक्रिया शुरु होने पर मोर्चा नेताओ ने खुशी जाहिर की है।

इस संबंध में संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, उतर बिहार संयोजक डा आनन्द किशोर ने सीतामढी तथा शिवहर के सभी विधायकों को पत्र भेजकर किसान हित में गन्नामूल्य के बकाए के भुगतान का मामला सदन में उठाने की मांग की थी।इस संबंध में बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव ने विधान सभा के सत्र मार्च 2025 में ध्यानाकर्षण के माध्यम से किसानो का सवाल उठाया तथा विधान सभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप से विभागीय मंत्री को जुलाई माह में भुगतान की घोषणा करनी पडी।

इसी आलोक में ईखायुक्त ने अपने पत्रांक-47दिनांक -25मई2025के माध्यम से भुगतान का आदेश दिया है तथा समाहर्ता सीतामढी ने संबंधित को पत्र निर्गत किया है।इस संबंध में ईंख पदाधिकारी सौरभ कुमार सिन्हा के साथ वरीय उप समाहर्ता श्रीमति निशिकांत तथा मिल के वरीय गन्ना प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सिंह की कमेटि कृषि पदाधिकारी तथा कृषि विभाग के कृषि समन्वयक तथा कृषि सलाहकार के माध्यम से भुगतान हेतू किसानो का सत्यापन करायेगी।

बैठक में कहा गया कि जुलाई माह में भुगतान होने से किसानो को खेती मे मदद होगी तथा गन्ना खेती का आकर्षण बढेगा।सरकार जुलाई मे भुगतान नही करायेगी तो मोर्चा आन्दोलन का ऐलान करेगा।

बैठक में मोर्चा के उतर बिहार संयोजक प्रो आनन्द किशोर,रामजन्म गिरी,मोहन राम,रामाशंकर राय,राम नरेश झा,नागेन्द्र बैठा,डा रबीन्द्र कुमार सिंह,संजीब कुमार चौधरी,बच्चा सिंह,धर्मप्रकाश प्रसाद सहित अन्य मोर्चा नेताओ ओं ने अपना विचार रखा।

बैठक के अंत में मोर्चा के उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह की मां के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User