सीतामढ़ी :- शांतिपूर्ण शुरुआत हुई इंटर परीक्षा, अनुमंडल पदाधिकारी ने लाल फीता काटकर किया मॉडल परीक्षा केंद्र का उद्घाटन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(बेलसंड) :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। अनुमंडल क्षेत्र के गुरुशरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 'मॉडल परीक्षा केंद्र' ब.....

Feb 03, 2026 - 12:40
Updated: 3 months ago
0 2
सीतामढ़ी :- शांतिपूर्ण शुरुआत हुई इंटर परीक्षा, अनुमंडल पदाधिकारी ने लाल फीता काटकर किया मॉडल परीक्षा केंद्र का उद्घाटन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बेलसंड) :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। अनुमंडल क्षेत्र के गुरुशरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 'मॉडल परीक्षा केंद्र' बनाया गया था। परीक्षा केंद्र को गुब्बारों और फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले अनुमंडल पदाधिकारी वंदना सिन्हा ने लाल फीता काटकर इस मॉडल केंद्र का उद्घाटन किया। छात्राओं के तनाव को कम करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए प्रशासन ने खास पहल की। अनुमंडल पदाधिकारी ने परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को गुलाब का फूल भेंट कर उनके सफल भविष्य की कामना की। परीक्षा के पहले दिन दो परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। गुरुशरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रथम पाली जीव विज्ञान में कुल 158 में से 156 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 2 अनुपस्थित थीं। दूसरी पाली में अर्थशास्त्र में सभी 6 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। आदर्श मध्य विद्यालय में प्रथम पाली में 36 और दूसरी पाली में सभी 6 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल पदाधिकारी वंदना सिन्हा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद लगातार दोनों केंद्रों का निरीक्षण करते रहे ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User