सीतामढ़ी :- बैंक से लाए गए रूपए से भरा बैग उच्चक्का गिरोह ले भागा, प्राथमिकी के बाद कार्यवाही में ढील, व्यवसाई संघ ने दिया चरणवद्ध आंदोलन की चेतावनी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- जिले की पुपरी प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मोबाइल दुकान से 5 लाख रुपया चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत शहर के व्यवसायी संघ ने सोमबार को डीएसपी सुनीता कुमारी को एक मांग पत्र सौंपा। पुपरी में सेमसंग मोबाइल की दुकान से 5 लाख रुपया ....

Feb 03, 2026 - 12:41
Updated: 3 months ago
0 3
सीतामढ़ी :- बैंक से लाए गए रूपए से भरा बैग उच्चक्का गिरोह ले भागा, प्राथमिकी के बाद कार्यवाही में ढील, व्यवसाई संघ ने दिया चरणवद्ध आंदोलन की चेतावनी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जिले की पुपरी प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मोबाइल दुकान से 5 लाख रुपया चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत शहर के व्यवसायी संघ ने सोमबार को डीएसपी सुनीता कुमारी को एक मांग पत्र सौंपा। पुपरी में सेमसंग मोबाइल की दुकान से 5 लाख रुपया चोरी होने पर संघ ने 36 घंटे वित जाने के बाद भी प्रशासनिक कार्यवाही में गति नहीं होने पर नाराजगी जताया है। संघ ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का चेतावनी दिया है। इस मांग पत्र में कहा गया है कि शहर के श्री रानी सती इंटरप्राइजेज पुपरी कर्पूरी चौक के पास सेमसंग कम्पनी का डीलर 31 जनबरी 2026 को शाम में साढ़े चार बजे एसबीआई बैंक पुपरी से रुपया निकासी कर बैग में रखा था। उचक्का ने डीलर के प्रतिष्ठान से 5 लाख रुपया से भरा बैग समेत उड़ा कर फरार हो गया। इस चोरी की घटना से संबंधित सीसीटीवी, वीडियो,फ़ोटो थानाध्यक्ष को उपलब्ध करा दिया गया है।अब इस घटना के 36 घंटे वित चुका है। व्यबसाइयों ने कहा है कि पुपरी में इस प्रकार की कई घटनाएं पहले हुई परंतु उदभेदन नही हो पाया। अब इस कांड का उदभेदन जल्द से जल्द नहीं हुआ तो संघ चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार कि वीते शानिबर की शाम उचक्का ने सेमसंग की दुकान से 5 लाख रुपया से भरा बैग उड़ा लिया जो दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गया।इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मांग पत्र सौंपने वालों में नगर परिषद जनकपुर रोड के सभापति ब्रजेश कुमार जलान, उप सभापति जयकिशोर उर्फ जयप्रकाश, श्याम बिहारी केजरीबाल, अजय टेकरीवाल, मानस जलान, सचिन गौरब,मनोज जलान, संतोष कुमार सानू,रमेश जालान,पंकज बाजोरिया,रवि भगत,अजय मित्तल,मनोज गुप्ता समेत संघ से जुड़े अन्य व्यबसाई लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User