सीतामढ़ी :- विद्युत चोरी मामले में एक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(परिहार) :- विद्युत चोरी के आरोप में बेला थाना क्षेत्र के बहुअरबा गांव निवासी बंधु ठाकुर के विरुद्ध विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत ....

Feb 03, 2026 - 12:46
Updated: 3 months ago
0 2
सीतामढ़ी :- विद्युत चोरी मामले में एक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(परिहार) :- विद्युत चोरी के आरोप में बेला थाना क्षेत्र के बहुअरबा गांव निवासी बंधु ठाकुर के विरुद्ध विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेला के कनीय विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिक में बताया है कि बंधु ठाकुर पर विभाग का 15325 रुपए बकाया था। इसको लेकर 27 जुलाई 2024 को बिजली काट दी गई थी। छापेमारी के दौरान पाया गया कि बंधु ठाकुर द्वारा बकाया राशि जमा कराए बगैर विभाग के एलटी केबल में सर्विस तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। इसके बाद छापेमारी दल ने तार कटवा कर जप्त कर लिया। बंधु ठाकुर पर विभाग का कुल 24417 रुपए की आर्थिक क्षति का आरोप है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User