सीतामढ़ी :- शराब लदी कार जप्त, तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(मेजरगंज) :- स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात कुआरी मदन गांव के समीप कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में नेपाली शराब से लदे एक स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त किया है। वहीं उसके चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रीगा थाना क्षे....

Feb 03, 2026 - 12:50
Updated: 3 months ago
0 3
सीतामढ़ी :- शराब लदी कार जप्त, तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(मेजरगंज) :- स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात कुआरी मदन गांव के समीप कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में नेपाली शराब से लदे एक स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त किया है। वहीं उसके चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के भगवानपुर पिपराही वार्ड नंबर 4 निवासी छोटेलाल साह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। कार बीआर 06 जेड/ 9156 की तलाशी लेने पर 1200 बोतल नेपाली सौंपी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में गश्ती दल में शामिल प्रशिक्षु दारोगा राजीव रंजन के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई तथा गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया कि इतनी बड़ी शराब की खेत नेपाल से कुआरी मदन गांव के रास्ते रीगा ले जाया जा रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User