सिकरहना : झूठी खबरों से गांव की छवि खराब करने के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग

मोतिहारी/30 जून 2025 पूर्वी चंपारण के घोड़ासाहन प्रखंड अंतर्गत लैन बसवरिया गांव में आज दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक पत्रकार ने समाचार पत्र में गांव के खिलाफ .............

Jun 30, 2025 - 19:30
Updated: 10 months ago
0 5
सिकरहना : झूठी खबरों से गांव की छवि खराब करने के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग
सिकरहना : झूठी खबरों से गांव की छवि खराब करने के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग

मोतिहारी/30 जून 2025
पूर्वी चंपारण के घोड़ासाहन प्रखंड अंतर्गत लैन बसवरिया गांव में आज दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक पत्रकार ने समाचार पत्र में गांव के खिलाफ झूठी और बेबुनियाद खबर प्रकाशित कर, गांव की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिना किसी प्रमाण के समाचार छपवाकर उसकी कटिंग फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल कर दी। इससे गांव की छवि को नुकसान पहुँचा है। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने एक ज्ञापन पुलिस महानिदेशक बिहार, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

वहीं ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष से उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो वे प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि वे खुद को पत्रकार बताकर विभिन्न लोगों से रंगदारी एवं अवैध वसूली करता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वह स्वयं घोड़ासाहन थाना के गुंडा पंजी में शामिल है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लैन बसवरिया को साइबर अपराध का अड्डा बताना पूरी तरह से झूठ है। इस गांव में शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर और प्रतिष्ठित व्यवसायी रहते हैं, जिनकी छवि को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित मुखिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई के लिए प्रयासरत रहेंगे।

प्रदर्शन में व्यावसायिक सुनील जायसवाल, तारकेश्वर प्रसाद, प्रेम प्रसाद, किशोर कुमार, उदय जायसवाल, रविंद्र यादव, कपिल देव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User