चंपारण टुडे | पूर्वी चंपारण | रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना परिसर में मंगलवार को मोहर्रम (ताजिया) पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पुलिस के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं ताजिया आखड़ा दल कमिटी के सदस्य शामिल हुए।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और पुलिस गश्त को भी तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को मोहर्रम पर्व की शुभकामनाएं दी और अफवाह या किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि जिन आखड़ा दलों के पास लाइसेंस नहीं हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड और फोटो थाना में जमा कर दें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे और अश्लील गीतों पर इस बार भी प्रतिबंध रहेगा। पर्व को शांति व पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
बैठक में थाना एएसआई सुमित कुमार, अजीत सिंह, परमा कुमार, कृष्णा कुमार राय, मुखिया नसीबुल हक, पूर्व मुखिया मुसा मियां, सरपंच प्रदीप सिंह, आखड़ा दल अध्यक्ष प्यारेलाल जी, बबलू आलम, राजद युवा महासचिव अजहर आलम, तरबेज आलम, शमशाद आलम समेत कई गणमान्य लोग और थाना पुलिस बल मौजूद थे।