कुंडवा चैनपुर : नेपाल में बेचने के लिए चोरी किए जाते थे पटवन मोटर, कुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो मोटर बरामद किए

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  सिकरहना। कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने मोटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो चोरी के पटवन मोटर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुट गई है। कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बसंतपुर डेरा गाछी में एक युवक ........

Jul 28, 2026 - 19:01
0 8
कुंडवा चैनपुर : नेपाल में बेचने के लिए चोरी किए जाते थे पटवन मोटर, कुंडवा चैनपुर पुलिस ने दो मोटर बरामद किए

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
सिकरहना। कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने मोटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो चोरी के पटवन मोटर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुट गई है। कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बसंतपुर डेरा गाछी में एक युवक चोरी का पटवन मोटर छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंतपुर निवासी इंद्रभूषण कुमार, पिता जितेंद्र महतो, को एक स्लेटी रंग के 2 एचपी के पटवन मोटर तथा करीब 20 मीटर बिजली के तार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि कुछ दिन पूर्व भी उसने एक मोटर चोरी कर अपने ही गांव के हरी साह, पिता रामसेवक शाह, को बेचा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हरी साह के घर छापेमारी की, जहां से एक और चोरी का पटवन मोटर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी किए गए मोटर हरी साह को बेचे जाते थे और हरी साह उन्हें नेपाल में बेच देता था। बिक्री के बाद प्राप्त राशि का हिस्सा आरोपियों को दिया जाता था। पुलिस ने मामले में कांड दर्ज कर पूरे गिरोह, चोरी के अन्य मामलों और नेपाल तक फैले संभावित नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User